सीतापुर, जुलाई 3 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव थाना क्षेत्र में मोहर्रम में सरकारी हैंड पंप के पास बाजा बजाने को लेकर मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर लाठी, डंडे, ईंट व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों इलाज के लिए सीएचसी परसेंडी भेजा गया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज कर दो के मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। तालगांव इलाके के गांव भुरकुडी माजरा कसरैला में नल के पास मंगलवार की देर रात मोहर्रम को लेकर स्पीकर बज रहा था। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। इस पर गांव के ही मुबारक पुत्र असगर अली नई ,अनवर पुत्र कल्लू, इस्लाम पुत्र यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.