महाराजगंज, फरवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान बिजली विभाग ने हो रहे हादसों को कंट्रोल करने के लिए पहल की है। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों में लगे फीडरों के ब्रेकर अपडेट होंगे। ब्रेकर अपडेट होने पर क्षेत्र में तारों में स्पार्किंग होते ही फीडर की बिजली ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी। इससे हादसा होने की आशंका कम हो जाएगी। जिले में चार लाख 91 हजार 468 बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 38 बिजली घरों के फीडरों से आपूर्ति होती है। बिजली घर से ब्रेकर के माध्यम से फीडर को सप्लाई होती है। ब्रेकर से फीडर क्षेत्र में तारों में होने वाली हरकतों का पता चल जाता है। इतना ही नहीं टहनियों, लूज तार या गिरे तारों से स्पार्किंग होने पर ब्रेकर से ऑटोमेटिक बिजली गुल हो जाती है। यदि ब्रेकर खराब हैं तो गिरे तारों का पता नही चलता है। गिरे तारों में बिजली दौड़ती रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.