गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दिल्ली से गोरखपुर पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ जाने से रविवार को उतरने वाले छह विमानों के 900 से ज्यादा यात्री तीन घंटे या उससे ज्यादा समय तक फ्लाइट में ही फंसे रहे। उधर, इन्हीं विमानों से वापस दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जाने वाले करीब 1100 यात्रियों का चेकइन एरिया में घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं दिल्ली जाने वाले स्पाइस जेट के 200 यात्रियों को मजबूरन लौटना पड़ा। करीब चार घंटे तक विमानों का संचलन बुरी तरह से प्रभावित रहा। कोई सटीक जानकारी न मिलने से यात्रियों ने जमकर हंगामा करते हुए एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम सवा सात बजे के बाद एक-एक कर लैंड हुईं फ्लाइट में से अकासा को छोड़कर बाकी रात आठ बजे के बाद गोरखपुर से उड़ानें भर सकीं। दिल्ली से आने वाली स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.