नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली से गोरखपुर पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ जाने से रविवार को उतरने वाले छह विमानों के 900 से ज्यादा यात्री तीन घंटे तक फ्लाइट में ही फंसे रहे। उधर, इन्हीं विमानों से वापस दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जाने वाले यात्रियों का चेकइन एरिया में घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उनका धैर्य जवाब दे गया। कोई सटीक जानकारी न मिलने से यात्रियों ने जमकर हंगामा करते हुए एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तकनीकी खराबी की वजह से करीब चार घंटे तक विमानों का संचलन बुरी तरह से प्रभावित रहा। शाम सवा सात बजे के बाद एक-एक कर लैंड हुई फ्लाइट रात आठ बजे के बाद गोरखपुर से उड़ानें भर सकीं। दिल्ली से आने वाली स्पाइज जेट का विमान एसजी 139 करीब 2 बजे लैंड तो कर गया लेकिन ढाई बजे जब उड़ने को तैयार हुआ तो अचानक उसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.