औरैया, फरवरी 5 -- अछल्दा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ढुहल्ला सहित गांवों में कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कुष्ठ रोग समय पर पहचान और इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को त्वचा पर सुन्नता, सफेद दाग, झनझनाहट जैसे प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निशुल्क जांच और दवा की सुविधा के बारे में भी बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर इलाज के लिए लोगों को प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.