जामताड़ा, फरवरी 10 -- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर सहिया साथियों की हुई बैठक जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला कुष्ठ नियंत्रण समिति के दिशा-निर्देश पर सीएचसी जामताड़ा में कार्यरत सहिया साथियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चल रहे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तथा द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना था। मौके पर एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने बताया कि स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों एवं विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य है। बताया कि मार्च महीने में द्वितीय चरण के तहत कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन सभी क्षेत्रों में विशेष सर्वे किया जाएगा, जहां पहले से कुष्ठ...