रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले में कुष्ठ रोग के उन्मूलन और जन जागरुकता को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान एलसीडीसी को सफल बनाने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक की गई। बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद अधिकारियों और कर्मियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रखंड और ग्राम स्तर पर ग्राम गोष्ठी, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह इलाज योग्य है और इसके प्रति समाज में फैले भय और भेदभाव को समाप्त करना आवश्यक है। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूक...