बोकारो, फरवरी 20 -- सेक्टर 5 बोकारो क्लब के हॉल में स्पंदन की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता ग़ज़लकार सुशील साहिल ने किया। कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव , क्रान्ति श्रीवास्तव, अमृता शर्मा, करूणा कलिका, सोनी कुमारी, संजय झा, पवन यादव व रीना यादव आदि ने अपनी कविता से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन करूणा कलिका ने किया। संस्था की संस्थापिका रीना यादव ने सभी को होली के आगमन की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.