हाथरस, नवम्बर 12 -- हाथरस, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में परीक्षा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए स्नेह हॉस्पीटल की संचालक डॉक्टर माधवी शर्मा ने 51 बच्चों को गोद लिया। ताकि वह परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। इनाम जीत सके। हिन्दुस्तान पिछले ग्यारह साल से बच्चों की प्रतिभाओं को पंख लगाने के लिए परीक्षा कराता आ रहा है। इसमें हर साल जिले के स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करते हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इन परीक्षाओं से पैसे के अभाव में वंचित रह जाते हैं। ऐसे में हर सामाजिक कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली स्नेह हॉस्पीट की संचालक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ माधवी शर्मा ने सरकारी स्कूल के 51 बच्चों को हिन्दुस्तान की परीक्षा में प्रतिभाग कराने का जिम्मा उठाया है। वह अपनी ओर से इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.