हाजीपुर, फरवरी 22 -- राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड कुशवाहा संघ द्वारा शुक्रवार को स्नेहा कुशवाहा की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकाला गया। जो प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरा। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव सिंह ने कहा कि बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की जघन्य हत्या कर दी गई। सरकार से मांग करते हैं कि जिन दरिंदों ने बिहार की बेटी की हत्या की है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। घटना में संलिप्त दोषी को फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोग में शामिल हुए। सभी हाथों में तख्तियां लिए स्नेहा कुशवाहा को न्याय दो। कैंडल मार्च में कुशवाहा समाज के लोगों में सुनील कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद सिंह, अ...