धनबाद, जून 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता स्नान पूर्णिमा के साथ 11 जून बुधवार को रथ महोत्सव की शुरुआत हो रही है। इस दिन भगवान जगन्नाथ का स्नान किया जाता है, जो रथ यात्रा उत्सव का पहला अनुष्ठान है। यह स्नान उत्सव के दौरान देवताओं को तैयार करने की शुरुआत मानी जाती है। स्नान पूर्णिमा के साथ यहां रथ निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाता है। जगन्नाथ मंदिर धनसार में पूरी के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर सभी अनुष्ठान होते हैं। यहां 12 मास में 13 महोत्सव होते हैं। भगवान जगन्नाथ का होगा 108 घड़े के जल से स्नान परंपरा के अनुसार जगन्नाथ मंदिर में भगवान को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला जाता है। इस दिन भगवान जगन्नाथ को 108 घड़े के शीतल जल से स्नान कराया जाता है। इस दिव्य अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए लोग दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मान्यता है कि भगवान की लीला ...