नई दिल्ली, जनवरी 24 -- प्रयागराज के माघ मेला में गंगा स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शासन-प्रशासन के बीच जारी गतिरोध पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुप्पी तोड़ी है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए धर्म और राजनीति के घालमेल पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रयागराज के विवाद को संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ का परिणाम बताया है। मायावती ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी किसी भी धर्म के पर्व, त्योहार, पूजा-पाठ और स्नान आदि में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "यह बढ़ता प्रभाव नए-नए विवादों, तनाव और संघर्षों का कारण बन रहा है, जो बिल्कुल सही नहीं है। इन सब बातों को लेकर आम जनता में दुख और चिंता की लहर होना स्...