रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को एक बजे देव स्नान महोत्सव मनाया गया। इसमें महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के तीनों विग्रहों को शंख, घंट, भईर, ढाक की ध्वनियों व जयघोष के बीच गर्भ गृह से स्नान मंडप में लाया गया। यहां पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 51-51 मिट्टी के बर्तन से महाप्रभु को स्नान कराया। इसके बाद 1:30 से 3:30 बजे तक आमजनों ने महाप्रभु को स्नान कराया। भगवान का नए वस्त्रों व आभूषणों के साथ शृंगार किया गया। इसके बाद महाप्रभु को एकांतवास में ले जाया गया। इन अनुष्ठान में पुजारी रामेश्वर पाढ़ी, कोषतूभ मिश्रा, सरयूनाथ मिश्र, श्रीराम महंती स्नान में शामिल हुए। मौके पर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव भी मौजूद थे। महाप्रभु के एकांतवास में जाते ही यहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.