गंगापार, फरवरी 1 -- मां और पिता के गंगा स्नान करने चले गए तो घर पर अकेली नाबालिग लड़की को पड़ोसी गांव के चार लोगों ने षडयंत्र रच कर अगवा कर लिया। किशोरी के पिता ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जताई है। मऊआइमा के एक गांव की एक व्यक्ति का आरोप है कि वह और उसकी पत्नी 30 जनवरी को गंगा स्नान करने चले गए थे। घर पर नाबालिग बेटी अकेली थी। स्नान से वापस आने पर घर पर बेटी के न मिलने पर तमाम संभावित स्थानों पर पता किया है और पड़ोसियों से पूछा गया तो घटना की जानकारी मिली। पिता का आरोप है कि बहरिया थानांतर्गत फाजिला बाद कालूपुर निवासी सूरज कुमार सरोज, सूरज की मां आशादेवी, बहन मोहनी सरोज और साथी शहजाद ने मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। अपह्वत किशोरी के पिता ने आशंका जताई कि उसकी बेटी के साथ आरोपी कोई अनहोनी कर सकते...