चंदौली, मई 27 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप गंगा नहर में नहाते समय सोमवार की दोपहर दो बहनें डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उन्हें खोजने के प्रयास में जुटी है। देर शाम तक उनकी तलाश नहीं हो पाई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिर्जापुर जिले के नरायनपुर से बड़ी गंगा नहर निकली है। नहर महेवा होते हुए अलीनगर थाने से दो भागो में बंट जाती है। यहां से दो नहरें निकली है। एक नहर धानापुर और दूसरी चंदौली होते हुए सैयदराजा तक जाती है। इस समय धान की नर्सरी डालने के लिए नहर में काफी क्षमता से पानी छोड़े जाने से उसमे बहाव तेज है। नहर में पानी आने पर सोमवार को अलीनगर वार्ड नंबर तीन निवासी पन्ना बनवासी की पुत्री 20 वर्षीया विवाहिता अनीता और नौ वर्षीया संगीता के साथ परिवार की कुल...