सीतामढ़ी, मार्च 17 -- रुन्नीसैदपुर, संवाद सूत्र। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गाढ़ा थाना क्षेत्र के खोपी गांव में शनिवार की दोपहर में अचानक से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के ही पोखर में स्नान करने के दौरान दो सगे भाई बहन की डूबने से मौत हो गयी। यह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गयी। मृतक की पहचान खोपी निवासी सुंदर महतो के 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार व 9 वर्षीय पुत्री रूपांशी कुमारी के रूप में की गई है। दो भाई बहन घर से होली खेलकर गांव के ही पोखर में स्नान करने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरने पानी में चला गया। उन्हें डूबता देखकर हल्ला हुआ। जबतक स्थानीय लोग पहुंचकर दोनो को बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही गाढ़ा थानाध्यक्ष रॉकी कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.