मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, रणजीत कुमार ठाकुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के दावों की पोल खुद सत्र- 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों का अधर में लटका भविष्य खोल रहा है। स्थिति यह है कि, विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2025 में आयोजित की गई सेमेस्टर-4 की परीक्षा का परिणाम पांच माह बीत जाने के बाद भी जारी नहीं किया जा सका है, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र- 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 9 से 20 सितंबर 2025 के बीच 27 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। इसके बावजूद, फरवरी तक परिणाम जारी नहीं हो सका है। परिणाम में हो रही इस देरी ने न केवल छात्रों में असंतोष बढ़ाया है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.