अररिया, जनवरी 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णियां के स्नातक सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर में नामांकित पंजीकृत विद्यार्थी के लिए पंजीयन विवरण में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शनिवार से शुरु हो गयी है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को अपने विषयों के चयन को दुरुस्त करने का एक ओर मौका दिया है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपने पंजीयनमें सुधार करवा सकते हैं। हालांकि एमजेसी अर्थात मेजर कोर्समें कोई बदलाव नहीं किया जा जा सकेगा। एमजीसी को छोड़कर शेष सभी विषयों एमआईसी, एमबीसी, वीसी, एसईसी और एईसी में विद्यार्थी आवश्यकतानुसार सुधार कर सकते हैं। सुधार की प्रक्रिया संबंधित महाविद्यालय में होगी। विद्यार्थी पांच जनवरी तक सुधार कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...