सहारनपुर, जनवरी 16 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं की कुछ तिथियों में संशोधन किया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते परीक्षार्थियों व महाविद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों के बाद लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, 17 जनवरी को प्रस्तावित स्नातक/परास्नातक पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाएं अब 23 जनवरी को कराई जाएंगी। इसी प्रकार 19 जनवरी को होने वाली एमए/एमएससी (गणित) (पेपर कोड 0118404, 0127604, 0720324) की परीक्षा भी 23 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। इसके अलावा 20 जनवरी को प्रस्तावित बीए/बीएससी/बीकॉम (माइनर) के पेपर कोड 0110551, 0110751, 0110851 को छोड़कर शेष सभी पेपरों की परीक्षा अब 29 जनवरी को होगी। वहीं 24 जनवरी को एमएड प्...