बुलंदशहर, अगस्त 12 -- चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों स्नातक प्रथम वर्ष में पहली मेरिट में प्रवेश लेने के लिए विवि ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्र 14 अगस्त तक अपने प्रवेश करा सकेंगे। विवि ने सभी कॉलेजों को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। पहले 12 अगस्त तक विवि ने छात्रों को प्रवेश का मौका दिया था, मगर अब दो दिन का समय और बढ़ाने से कॉलेजों में प्रवेश ज्यादा हो सकेंगे। कॉलेजों में एक हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी प्रवेश काफी कम हैं। सीसीएयू मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नए सत्र बीए, बीएससी व बीकॉम 2025-26 के लिए छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं। विवि द्वारा इस बार कॉलेजों को स्वयं मेरिट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आठ अगस्त से कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश हो रहे हैं मंगलवार को अंतिम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.