अररिया, अक्टूबर 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां के अन्तर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन से वंचित रह गए विद्यार्थी के लिए अच्छी खबर है। चौथी मेधा सूची में नाम आने के बाद भी किसी कारण से नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थी को एक ओर मौका दिया है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस के तहत सत्र 2025 29 में चौथा मेधा सूची में चयन के बाद भी नामांकन नहीं ले पाए हैं, वे 14 अक्टूबर तक नामांकन करा सकते हैं। केएन डिग्री कॉलेज बखरी में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में कई विषयों में अब भी सीट रिक्त है। विश्वविद्यालय द्वारा यह अंतिम मौका दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.