मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी। आरके कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025 2029 की आंतरिक परीक्षा रविवार से आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने बताया कि 4 एवं 5 जनवरी को विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों के विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। 4 एवं 5 जनवरी को 10 से 12 बजे तक प्रथम पाली में विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली 130 बजे से 3:30 बजे तक वाणिज्य विषयों की परीक्षा होगी। 6 एवं 7 जनवरी को कला संकाय के विभिन्न विषयों की दोनों पालियों में परीक्षा होगी। इस परीक्षा में आरके कॉलेज के स्नातक प्रथम सेमेस्टर कक्षा में नामांकित नामांकित 3000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.