मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा गुरुवार से 58 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में 1 लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। स्नातक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कई छात्रों के एडमिट कार्ड पर विषय गलत अंकित हो गया तो कई छात्रों की तस्वीर बदल गई है। छात्रा के एडमिट कार्ड पर छात्र की तस्वीर लग गई है। हालांकि, इन छात्रों ने इसी एडमिट कार्ड पर पहले दिन परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि कॉलेजों की गलती से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड गलत हो गये हैं। ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी छात्र का रिजल्ट गड़बड़ नहीं होगा। बीआरबीयू में स्नातक की परीक्षा के साथ लॉ की परीक्षा भी शुरू हुई। पार्ट टू और थ्री की परीक्षा दो केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.