आरा, जून 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 के सेमेस्टर वन में दाखिले को लेकर आवेदन करने वाले वैसे विद्यार्थी जिनके आवेदन में त्रुटि है, उसे सुधार करने का मौका विवि ने दिया है। सेमेस्टर वन सत्र 2025-29 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन को आवेदन करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन त्रुटि का सुधार कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा। नामांकन सेल नोडल अधिकारी प्रो डीके सिंह ने बताया कि लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की मदद से विद्यार्थी 17 जून तक सुधार कर सकते हैं। सिर्फ नाम, माता/पिता का नाम, प्राप्तांक, विषय, कॉलेज का नाम, कोटा (कैटेगरी), आरक्षण की कोटि, वर्ग, जाति,लिंग आदि में त्रुटि सुधार होगा। सुधार करने के बाद आवेदक अपने आवेदन फॉर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.