हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को नए प्रभारी कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह का स्वागत किया। मौके पर स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव डॉ विनोद रंजन ने पुष्प स्तबक भेंट किया। मौके पर संघ के सचिव डॉ विनोद रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक बड़ी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की ओर से नए कुलपति को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कुलपति भी शिक्षकों की कमी एवं पदोन्नति की समस्या से अवगत हुए । डॉ रंजन ने कहा कि शिक्षक की पदोन्नति के मार्ग में कुछ रुकावटें हैं। इन रूकावटों को नियम परिनियम में बदलाव कर हटाने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.