दुमका, दिसम्बर 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। बुधवार को सिदो कान्हु मुर्मू विवि के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका विषय मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा की आवश्यकताएं था। यह विषय इस वर्ष के मानवाधिकार दिवस की थीम भी है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित, द्वितीय स्थान अंग्रेज़ी विभाग की अंजलि, तथा तृतीय स्थान अंग्रेज़ी विभाग के मो रेहान रजा को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंग्रेज़ी विभाग की सोफिया फ़िरदौस, द्वितीय स्थान इतिहास विभाग के राहुल नंदी, तथा तृतीय स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित ने हासिल किया। निर्णायक मंडली में डॉ. गणेश, डॉ. हिमाद्रि शेखर, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.