दुमका, जुलाई 22 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों से कुल 9 छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें से एक छात्र ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप), सात छात्रों ने नेट और एक छात्र ने केवल पीएचडी पात्रता श्रेणी में सफलता हासिल की है। स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के छात्र शिवम झा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अर्थशास्त्र विषय में जेआरएफ प्राप्त किया है, जो शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग से तीन छात्र-छात्राएं - अन्नू टुडू, नेहा प्रवीन और उज्ज्वल मुर्मू ने यूजीसी-नेट परीक्षा पास कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इतिहास विभाग से श्रवण ठाकुर और हिंदी विभाग से राकेश दास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.