संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की दक्षिणी सीमा पर बह रही सरयू नदी का जलस्तर दो दिन से स्थिर बना हुआ है। बिड़हर घाट में बने गेज के अनुसार नदी का जलस्तर लाल निशान से महज 30 सेमी नीचे रुका हुआ है। नदी के बढ़ाव के कारण करीब दर्जन भर गांव अब बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। वहीं सरयू नदी कुछ क्षेत्रों में बंधे तक पहुंच गई है। खेतों में बोई गई परवर व धान की फसलें डूबने लगी हैं। पिछले एक सप्ताह से सरयू नदी लगातार उफान पर रही। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण जहां एक ओर प्रशासनिक अमला एलर्ट हो गया है, वहीं ग्रामीण भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। कई गांवों तक नदी का पानी पहुंच गया है। हालांकि गांव के भीतर पानी नहीं गया है लेकिन कई गांव के रास्ते बंद हो गए हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे नदी ...