नई दिल्ली, मई 10 -- भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बावजूद पाकिस्तान की ओर से सीमा पर इसका उल्लंघन देखा गया है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए भारत ने पाकिस्तान को स्थिति को समझने और तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारतीय सेना हालात पर पूरी नजर रखे हुए है और हर अतिक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। मिसरी ने कहा, "पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और सीमा पर सेना को अतिक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। हमारी सेना हालात से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और ठोस कदम उठाने का आदेश दे दिया गया है। पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इसे रोकने के लिए अपनी तुरंत कार्रवाई करे।" गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने शनिवार शाम सीजफायर पर सहमति जताई थी, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.