रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर शहर राममय होता जा रहा है। पूरे शहर को महावीरी झंडा से पाट दिया गया। शहर के सभी मंदिरों में आकर्षक रूप से सजावट की गई है। विद्युत परिधानों से मंदिर पट गए है। रामनवमी के तहत शहर में 12 स्थायी एवं 6 चलंत झांकी प्रस्तुत की गई है। इसमें रामगढ़ युवा संघ, गोला रोड, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, झंडा चौक, गोलपार, किला मंदिर, मेन रोड़, रांची रोड़ में स्थायी झांकी प्रस्तुत की गई है। जबकि, दुसाध मुहल्ला, सौदागर मुहल्ला, गोलपार से चलंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। चलंत झांकियां देर रात शहर में निकलेगी। रामगढ़ थाना क्षेत्र में लाईसेंसी करीब 30 अखाड़ा है। इसमें दुसाध मुहल्ला बिहारी राम पासवान, कुंवर टोला झूनर विश्वकर्मा, गोलपार अवध बिहारी सिंह, अरगड्डा दीवाकर प्रसाद सिंह, नईसराय अरविंद कुमार जायसव...