मुंगेर, अगस्त 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में लगभग तीन साल बाद शुक्रवार को स्थायी प्राचार्य के रूप में प्रो विजेन्द्र कुमार ने योगदान दिया। गौरतलब है कि बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने प्रो विजेन्द्र कुमार को आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के लिए स्थायी प्राचार्य पर नियुक्ति की थी। जिन्होंने 31 अगस्त को कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार के सेवानिवृत्ति के बाद आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पूर्व प्राचार्य ने मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रो. संजय कुमार से मुलाकात की। जहां कुलपति ने प्राचार्य को कॉलेज के विकास को लेकर कार्य करने की बात कहते हुए बधाई दी। इसके बाद प्राचार्य प्रो विजेन्द्र कुमार सबसे पहले कॉलेज पहुंचे। जहां कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। जिसक...