सिद्धार्थ, जून 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहेरिया गांव के नाथ भवन शिव मंदिर के द्वितीय स्थापना समारोह को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जल भरने डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर रवाना हुए। शिव मंदिर पर स्थापना दिवस को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें श्रीराम चरित मानस पाठ व भंडारा शामिल है। शनिवार कीसुबह करीब 10 बजे से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। इसके बाद कुल गुरु दिवाकर शुक्ल के नेतृत्व में कलश में जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बहेरिया गांव से डुमरियागंज के लिए रवाना हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कादिराबाद, अगया, मिश्रौलिया, औसानपुर होते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.