रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । आजसू पार्टी केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को रांची के खेलगांव में आयोजित स्थापना दिवस सह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। नेतृत्व आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने किया। उनके साथ रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कार्यकर्ता रांची गए। मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी पार्टी सदस्य झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प लेंगे। रांची रवाना होनेवालों में भुनेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, संजय करमाली, माधव करमाली, नरेश महतो, पुरूषोत्तम कुमार, अनिल पटेल, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, संजय महतो, अरूण महतो, निरंजन कुमार, दिलीप कुमार, दयानंद कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...