औरंगाबाद, फरवरी 11 -- दाउदनगर नगर परिषद के 141 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में नगर के ऐतिहासिक गौरव को स्मरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस दौर में बिहार, बंगाल और उड़ीसा संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था, उसी काल में वर्ष 1885 में दाउदनगर नगर पालिका का गठन हो चुका था। बाद में 22 मार्च 1912 को बिहार एक अलग प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही आठ फरवरी को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.