भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में मंगलवार को कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र के आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक चार मई को जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। निर्णय लिया कि बीस मई के बाद बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मौके पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शाहिद राजमी, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, मो. महबूब आलम, वासुदेव भाई, संजय कुमार, अनिता शर्मा, वीणा सिन्हा, रेनू सिंह, प्यारी देवी, रवि कुमार, मोहम्मद तकी अहमद जावेद सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.