गिरडीह, फरवरी 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह स्थित संत अरबिंदो कॉन्वेंट का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत अरबिंदो की तस्वीर पर माल्यार्पण विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय कर्मियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीपक प्रज्ज्वलन कर प्राचार्य योगेन्द्रनाथ झा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की संध्याकालीन अध्यापन की विशेष व्यवस्था की गई है तथा नए सत्र में कंप्यूटर, फाइन आर्ट, लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय मुखिया रंजीत राम ने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित और लब्ध प्रतिष्ठित विद्यालय है, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बतला दें कि यहां के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन क...