बदायूं, दिसम्बर 25 -- बिल्सी। श्री संकट मोचन दरबार में मनाए जा रहे स्थापना दिवस के दूसरे दिन मंगलवार रात हनुमान जी का संकीर्तन हुआ। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शुरुआत हनुमान के सुंदर एवं भव्य दरबार सजाकर की गई। इसके बाद 56 भोग अर्पित कर भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। बुधवार की सुबह दरबार में विधिवत आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, आशीष वशिष्ठ, संजीव कुमार, महेश बाबू गुप्ता आदि लोगों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...