लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 25 -- लखीमपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 52 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा व्यापार मंडल ने सामाजिक कार्य किया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला जिला चिकित्सालय में खाद्य सामग्री एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री उमेश शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अजमानी, जिला युवा अध्यक्ष मनमीत सिंह मिंटू, युवा महामंत्री जमील अहमद, मनमोहन मेहता, बादल साहनी, शेखर, पप्पू सहित तमाम व्यापारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...