गुमला, नवम्बर 14 -- रायडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मौके पर शुक्रवार को एसएस 2 हाई स्कूल रायडीह की अगुवाई में राज्य उत्सव सह जागरूकता जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जो शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह चौक, नेशनल हाईवे-43, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह और बैंक ऑफ इंडिया होते हुए पुनः स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने झारखंड की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यालय के एचएम डॉ. कृष्ण कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...