पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह में सर्वप्रथम माता को नया वस्त्र मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा के द्वारा पहनाया गया। उसके बाद मां का पूजन वैदिक मंत्र के साथ किया गया। सुबह से ही माता की पूजा करने वाले भक्तों का भीड़ मंदिर में लगी रही। संध्या काल में माता की भव्य महाआरती बनारस के पंडितों के द्वारा की गई। पूरे मंदिर परिसर को विभिन्न तरह के फूलों और आधुनिक लाइटों से सजाया गया। आरती के पश्चात भक्तों के बीच माता का विशेष प्रसाद वितरण किया गया। महाआरती की पूजा समाजसेवी दिवाकर यादव की मां ने की। बनारस से आए हुए महाआरती की पूरी टीम को मधुबनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ झा और सचिव कपिलदेव प्रसाद के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.