अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री (बी ऑप्टम), गांधी आई हॉस्पिटल में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए नृत्य, गीत, पोस्टर, भाषण, क्विज एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अजय सक्सेना, स्कूल हेड डॉ. संजीव शर्मा, चिकित्सालय अधीक्षक मधुप लहरी व अकाउंट्स ऑफिसर पीके माथुर ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दिव्या लहरी ने बताया कि यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय से संबद्ध है। उत्तर प्रदेश का देश में विशेष स्थान है, इसलिए छात्रों को अपने प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा की जानकारी होना आवश्यक है। संचालन तरूशी और खुशी शर्मा ने किया। डॉ. अजय सक्सेना ने आ...