वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी, संवाद। हंसी, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माहौल में रविवार को राजर्षि हास्य दरबार का 23वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। यूपी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने केक काटकर खुशियां बांटीं। 50 से 90 वर्ष के आयु वर्ग के इन सदस्यों में सबसे ज्यादा उम्र के लोगों को 'बच्चे' से संबोधित किया जाता है। संस्था के संस्थापक आरपी गुप्ता ने बताया कि दिसंबर 2002 में स्थापित यह हास्य दरबार प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे नियमित रूप से संचालित होता है। इस दौरान नमस्ते लॉफ, अंगड़ाई लॉफ, जापानी लॉफ, चाइनीज गुस्सा, सिंह गर्जना, गोलमाल, मयूर डांस, हारमोनियम लॉफ और झूला लॉफ जैसे अनोखे व्यायामों की प्रस्तुति दी गई। चुटकुलों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त और प्रसन्न रहने का संदेश दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.