गोपालगंज, फरवरी 1 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का छठवां स्थापना दिवस रविवार को शहर के एक मैरेज हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष अजय प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. राजीव दयाल, कांफ्रेंस के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ विमलेश जी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कायस्थ समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपनी पहचान, परंपरा और विरासत को सुरक्षित रख सकता है। एकजुटता से समाज का समग्र विकास होगा। डॉ. राजीव दयाल ने सामाजिक समरसता को समय की आवश्यकता बताया, वहीं अजय प्रसाद श्रीवास्तव ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने समाज के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.