गिरडीह, दिसम्बर 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार निराला ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। पूरे देश में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय सहित धरगुल्ली, जरमुन्ने आदि गांवों में स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। मौके पर प्रखंड महासचिव प्रभात सिंह, महेश मंडल, प्रयाग मिस्त्री, मोहन प्रसाद आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...