गढ़वा, नवम्बर 11 -- धुरकी, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में प्रभातफेरी कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। उक्त अवसर पर सुबह निकाली गई प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड पदाधिकारी व आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने वीर शहीदों को नमन किया। राज्य के विकास और समृद्धि के नारे लगाए। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। उसके बाद अधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। झारखंड राज्य की उपलब्धियों, संस्कृति, संसाधनों और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर विशेष रोजगार दिवस का भी आयोजन किया गया। उसके अंतर्गत मनरेगा, पशुपालन, महिला समूह और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.