गुमला, नवम्बर 11 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 के तहत मंगलवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राज्य की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर एनएसएस पदाधिकारी अमित कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंजना कुजूर ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ.अजीता गुलाब मिंज ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत,आदिवासी आंदोलन और वीर शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और सं...