प्रयागराज, अप्रैल 5 -- भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर घरों पर झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि स्थापना दिवस पर अपने घरों और कार्यालयों में भाजपा का ध्वज लगाकर स्थानीय लोगों के साथ मिठाई बांटकर उत्सव मनाएं। इन कार्यक्रमों की सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अनिवार्य रूप से पोस्ट करें। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय को सजाया जाएगा और सुंदरकांड का पाठ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.