बेगुसराय, फरवरी 13 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। स्थापना के दो दशक बीत जाने के बाद भी नुरुल्लाहपुर पूर्वी प्राथमिक उर्दू विद्यालय तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ नहीं बन सका है। इस स्कूल में पहुंच पथ नहीं रहने से बच्चों और शिक्षकों को स्कूल जाने-आने में काफी परेशानी होती है। बताते चलें कि वर्ष 2006 में स्थापित किए गए इस विद्यालय में प्रथम से पंचम वर्ग तक की पढ़ाई होती है। इस स्कूल में कुल 75 बच्चे नामांकित हैं। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के अलावा तीन शिक्षक पदस्थापित हैं। इस स्कूल का पहुंच पथ नहीं रहने से खेत की मेड़ ही स्कूल तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। इस मेड़ के दोनों तरफ के खेत मालिक द्वारा अपने-अपने खेत की सीमा को बांस-बल्ला से घेर दिया जाता है। सालों भर बांस-बल्ला का घेरा रहने से इस पगडंडी पर बाइक या साइकिल ले जाना भी असंभव सा मुश्कि...