सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 16 प्रखंडों में जीविका के बैनर तले महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। संवाद में महिलाओं को सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका व महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में भगवानपुर हाट प्रखंड के निर्मल ग्राम संगठन, भीखमपुर पंचायत में रविवार को किया गया। इसमें 226 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान सतत जीविकोपार्जन योजना के जिला नोडल पदाधिकारी आदर्श कुमार, जीविका ने स्थल पर पहुंचकर महिलाओं के साथ संवाद किया, साथ ही महिलाओं की आकांक्षाओं के संग्रहण में मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में सामने आकर अपने गांव के विकास से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं को रखा। सबसे प्रमुख मांग...