आगरा, अक्टूबर 27 -- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया है। बोदला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी माननीय संतोष सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा हमारे देश को आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जो न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि सामूहिक रूप से भी देश को मजबूती प्रदान करेगा। सबसे पहले, स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि छोटे उद्योगों और किसानों को भी सहायता प्रदान करेगा। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने क...